फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accused posted objectionable photos of woman and her daughter on social media in budaun

मकान मालकिन की करतूत: सोशल मीडिया पर डाले महिला के आपत्तिजनक फोटो, मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा

Fri, 10 Nov 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 05:23 PM IST
सार

बदायूं में एक महिला को बदनाम करने की कोशिश की गई। मकान मालकिन ने अपने भाई के साथ मिलकर महिला और उसकी साथ साल की बेटी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर गलत काम करने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
accused posted objectionable photos of woman and her daughter on social media in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस इलाके में एक मकान में किराये पर रहने आई महिला और उसकी सात साल की बेटी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए गए। फोन पर आरोपियों ने उससे गाली गलौज की। उसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश भी की गई। पीड़ित महिला ने आरोपी भाई-बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला सहसवान कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार महिला परिवार के भरण पोषण के लिए सहसवान से बदायूं आई थी। उसने आरिफपुर नवादा में नगीना पत्नी आबिद के मकान में एक कमरा किराये पर लिया था। कुछ समय तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा। 

विज्ञापन

गलत काम करने का बनाया दबाव 
कुछ समय बाद नगीना और उसके भाई बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चंदन निवासी मुदस्सर ने उसकी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना दी। दोनों आरोपी उसे बदनाम करने की कोशिश करने लगे। कॉल करके भी उसे परेशान करने लगे। गाली गलौज भी करते थे। महिला पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगे थे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी सात साल की बेटी तक को नहीं छोड़ा। उसके भी आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए।

ये भी पढ़ें- Bareilly: पुलिस की पिटाई से किसान की मौत, दरोगा समेत सात निलंबित; परिजनों ने दी हत्या की तहरीर

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे थे। आरोपियों की हरकतों से परेशान पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed