{"_id":"6ad3df9dd8fd9654bd0c89ee","slug":"accused-of-stealing-oil-from-a-transformer-arrested-40-litres-of-oil-recovered-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175705-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रांसफॉर्मर से तेल चुराने का आरोपी गिरफ्तार, 40 लीटर तेल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रांसफॉर्मर से तेल चुराने का आरोपी गिरफ्तार, 40 लीटर तेल बरामद
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव बालाकिशनपुर में निजी नलकूप के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किया करीब 40 लीटर ट्रांसफॉर्मर का तेल और एक बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। आरोपी के दो साथी मौके से भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्तूबर को बालाकिशनपुर गांव में निजी नलकूप पर लगे 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से चोर तेल निकालकर ले गए थे। मामले में उघैती थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को शाम करीब 7 बजकर 50 मिनट पर बिसौली-सहसवान रोड पर राजबरौलिया के पास सरवन पुत्र जयपाल निवासी टोटपुर थाना सहसवान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बोलेरो गाड़ी के साथ मौजूद था और अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वे अंधेरा होने पर दूसरे ट्रांसफॉर्मर से भी तेल निकालकर बेचने की योजना बना रहे थे। आरोपी के दो साथी करीब 200 मीटर दूर खड़े थे। पुलिस को देखकर वे मौके से भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग टीम लगाई गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई है। जल्द फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।