फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of illegal recovery on traffic police, young man sitting on dharna

Budaun News: यातायात पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, धरने पर बैठा युवक

Sat, 08 Apr 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of illegal recovery on traffic police, young man sitting on dharna
(07 बीडीएन-22)इद्रा चौक पर बैठे युवक को समझाती यातायात पुलिस।संवाद
- शहर के इंदिरा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों से विवाद के बाद विशाल हिंदू सेना का पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। शहर के व्यस्तम इलाके में रोड पर धरने की वजह से वाहनों की लाइन लग गई। यातायात व्यवस्था बाधित होने की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो युवक ने धरना खत्म कर दिया।

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे शहर के इंदिरा चौक के पास यातायात पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान विशाल हिंदू सेना का पदाधिकारी गुलड़िया निवासी अर्पित पटेल वहां से गुजर रहा था। यातायात पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक रोकते हुए उससे कागज मांगे तो उसने दिखा दिए। आरोप है कि इसके बाद भी उससे एक हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। न देने पर बाइक का चालान कर दिया गया। इसी बात पर यातायात पुलिसकर्मियों से अर्पित का विवाद हो गया। अर्पित ने फोन करके अपने संगठन के कार्यकर्ताओं को बुला लिया। उनके आने के बाद अर्पित रोड पर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। रोड पर हुए धरने की सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने यातायात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो अर्पित वहां से हट गए। इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी सच सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed