फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of demanding commission in the name of loan under CM Yuva Udyami Yojana

Budaun News: सीएम युवा उद्यमी योजना में ऋण के नाम पर कमीशन मांगने का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 09 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of demanding commission in the name of loan under CM Yuva Udyami Yojana
पीड़ित विजय सिंह। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अम्बियापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण स्वीकृति में अनियमितता और कमीशनखोरी के आरोप में एक युवक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिल्सी के मोहल्ला संख्या आठ निवासी एवं शिकायतकर्ता विजय सिंह ने बताया कि उसने सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत रेडीमेड गारमेंट व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपये ऋण हेतु आवेदन किया था। आरोप है कि वह मार्च 2026 से लगातार बैंक शाखा के चक्कर लगा रहा है, लेकिन बैंक अधिकारियों द्वारा उसे टालमटोल कर वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि 8 जून 2026 को जब वह बैंक प्रबंधक से मिला तो उसे बैंक में निजी तौर पर कार्य कर रहे दो व्यक्तियों से बातचीत करने के लिए कहा गया। आरोप है कि उन व्यक्तियों ने ऋण स्वीकृत कराने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की। शिकायतकर्ता ने कमीशन देने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने डीएम से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed