{"_id":"6afb61fa8e8f67e2fc03bd87","slug":"accused-arrested-for-posting-objectionable-content-and-issuing-threats-court-sends-him-to-jail-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177820-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आपत्तिजनक पोस्ट करने व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आपत्तिजनक पोस्ट करने व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा
विज्ञापन
वजीरगंज। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी उपेंद्र वार्ष्णेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया। जेल भेजने से पहले आरोपी ने तबीयत खराब होने की बात कही, इस पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत ठीक बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल में दाखिल कराया।
कस्बे के वार्ड नंबर एक मोहल्ला गोटिया निवासी सुनील बाबू ने पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट कराई थी कि 13 नवंबर को उन्होंने फेसबुक पर वार्ड नंबर 13 निवासी उपेंद्र वार्ष्णेय की एक पोस्ट देखी थी। आरोप है कि पोस्ट में उनके आदर्श एवं राजनीतिक नेता महेश चंद्र गुप्ता और उनके पुत्र विश्वजीत गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।
सुनील बाबू ने इसका विरोध करते हुए पोस्ट हटाने को कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं, सोमवार देर रात आरोपी के बेटे ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि उनके पिता को एसडीएम के पास पेश किया गया था। इसी समय राजनीतिक नेता ने एसडीएम को फोन कर साइन नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उनके पिता को कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी राजनीतिक नेता और वजीरगंज पुलिस की होगी। इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। सोमवार को न्यायिक प्रक्रिया से जेल भेज दिया गया। उसके तबीयत खराब होने की बात कहने पर जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।