{"_id":"65b78d01a6f31b29880de2a7","slug":"accused-arrested-for-making-objectionable-video-against-prime-minister-chief-minister-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 29 Jan 2024 05:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 05:03 PM IST
सार
बदायूं में एक युवक को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाना भारी पड़ गया। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी निशरत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अपलोड किया गया। नगर के एक युवक ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी टिंकू राठौर का कहना है कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वह भाजपा के मंडल मंत्री हैं। अभी दो दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होता देखा था। यह आपत्तिजनक वीडियो उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भुंडी निवासी निशरत खान की फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया गया था।
विज्ञापन
प्रेमिका के मां-भाई को बेदर्दी से मारा: पांच साल से युवती के संपर्क में था राशिद, शादी से इनकार पर बना हैवान
विज्ञापन
उस वीडियो में निशरत खान प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोल रहा था। उसके शब्द सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि इसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।