फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accusation of swindling 50,000 under the pretext of preparing plot documents

Budaun News: प्लॉट के कागजात तैयार कराने के नाम पर 50 हजार हड़पने का आरोप

Sun, 18 Oct 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Accusation of swindling 50,000 under the pretext of preparing plot documents
बदायूं। जमीन के प्लॉट के कागजात तैयार कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये हड़पने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गांव निवासी नरेंद्र उर्फ गौरा, गुड्डू, राजकिशोर, ठकुरी और प्रलेखक सुभाष साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जुगपुरा मजरा मुहम्मदगंज निवासी उदयराज के मुताबिक, वह पिछले तीन वर्षों से चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इलाज के लिए रुपये की जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचने की बात परिचितों से की थी। आरोप है कि 20 जून को वह जमीन के कागजात तैयार कराने के लिए बदायूं स्थित जिला निबंधन कार्यालय पहुंचे। वहां राजकिशोर और ठकुरी पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दस्तावेज तैयार कराने के दौरान उनसे 50 हजार रुपये ले लिए गए। बाद में जमीन के प्लॉट को लेकर विवाद हो गया और पांचों आरोपियों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि थाने में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed