फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accusation of obscenity against uncle-in-law

Budaun News: चचिया ससुर पर अश्लीलता का आरोप

Sat, 19 Jul 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accusation of obscenity against uncle-in-law
बदायूं। महिला ने चचिया ससुर पर कमरे में घुसकर अश्लीलता करने व अन्य परिजनों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 22 मई की रात करीब एक बजे चचिया ससुर कमरे में घुस आए और अश्लीलता करने लगे। विरोध किया तो मारपीट की। शोर सुनकर देवर व ददिया ससुर आ गए। विवाहिता ने उनको पूरी घटना बताई। इसके बाद तीनों ने एकराय होकर बेरहमी से पीटा। इसी दौरान देवर ने चाकू से जानलेवा हमला किया। उसकी आंख पर गंभीर चोट आई है। 23 मई को पति घर आए तो पूरी बात बताई। इस पर पति व देवर ने उसके साथ मारपीट की। रस्सी से गला दबाने का प्रयास किया गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग आ गए और बचाया। थाने में प्रार्थना दिया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूर न्यायालय की शरण ली है। उसने अपर सिविल जज से इस्लामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed