फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accusation of breaking into a house, vandalism, and demanding a ransom of two lakh rupees.

Budaun News: घर में घुसकर तोड़फोड़, दो लाख रुपये फिरौती मांगने का आरोप

Tue, 06 Oct 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accusation of breaking into a house, vandalism, and demanding a ransom of two lakh rupees.
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुइया निवासी राजू शर्मा के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और उनकी बुजुर्ग मां से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के छह माह पुराने मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि छह मार्च को आरोपी युवकों ने घर का दरवाजा खुलवाकर राजू शर्मा पर हमला कर दिया था। राजू ने उसी दौरान पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्ष से जानकारी कर मामले को संदिग्ध ठहरा दिया था। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने समझौता करा दिया। 15 अप्रैल को आरोपी युवक फिर से राजू के घर में घुस आए। उन्होंने घर में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवकों ने राजू की बुजुर्ग मां से दो लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। गृहस्वामी को जान से मारने की धमकी दी गई। कार्रवाई नहीं होने पर गृहस्वामी ने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पिंटू और रिंकू के अलावा दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामला करीब छह माह पुराना है। घटना की शिकायत उस समय पुलिस से की गई होती तो तभी कार्रवाई कर दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed