Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accusation of breaking a woman's leg for refusing to withdraw a case.

Budaun News: केस वापस न लेने पर महिला का पैर तोड़ने का आरोप

Mon, 13 Jul 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Accusation of breaking a woman's leg for refusing to withdraw a case.
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का केस वापस लेने का दबाव बनाने और विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसका पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उझानी थाना क्षेत्र के रोशननगर निवासी गिरजाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री छाया शर्मा का विवाह 20 फरवरी 2018 को रिसौली निवासी तेजेंद्र शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा से हुआ था। आरोप है कि विवाहिता पर दहेज उत्पीड़न के एक केस को वापस लेने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जब वह कहती थी कि इस संबंध में उसके पिता से बात करें, तो पति तेजेंद्र शर्मा, ससुर नरेंद्र शर्मा, सास हसमुखी और अन्य परिजन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि 6 जून 2026 को दोपहर करीब दो बजे पति, सास, ससुर और ननद सुनीता ने फिर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर विवाहिता की पिटाई कर दी। तहरीर के अनुसार सास और ननद ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया, पति ने लात-घूंसों से मारपीट की, जबकि ससुर ने लाठी से हमला कर उसका बायां पैर तोड़ दिया। मारपीट में उसके कान में भी गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे जबरन उझानी रेलवे स्टेशन छोड़कर चले गए। वहां से विवाहिता ने फोन कर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे घर लाया गया। सीओ आलोक सिध्दू ने बताया कि बिल्सी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed