फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accountant charged one lakh for transferring husband's land to wife's name

Budaun News: पति की जमीन पत्नी के नाम करने को लेखपाल ने वसूले एक लाख

Wed, 28 Feb 2024 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Accountant charged one lakh for transferring husband's land to wife's name
महिला ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, रिश्वत देने का वीडियो किया वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र के गांव तरसुरा निवासी विधवा पिंकी शर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि लेखपाल विनोद पुरी गोस्वामी ने पति के नाम की जमीन उनके नाम करने के लिए एक लाख रुपये वसूले, लेकिन अब तक पति की जमीन उनके नाम नहीं की है। बेवा ने वीडियो और ऑडियो भी मीडिया पर साझा की है।
पिंकी शर्मा ने बताया कि उसके पति रिंकू शर्मा की मौत 17 सितंबर 2022 को को हो गई थी। पति के हिस्से की जमीन अपने नाम कराने के लिए उन्होंने लेखपाल से संपर्क किया। पहले तो लेखपाल टहलाता रहा। बाद में उसने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। एक लाख रुपये में सौदा हुआ तो उन्होंने एक लाख रुपये लेखपाल को दे दिए। लेखपाल को रुपये देते हुए वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पिंकी ने वीडियो और ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा कर दी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लेखपाल की शिकायत की है। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामला अभी जानकारी में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed