फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accountant and legal professionals arrived to investigate, sanitation workers demonstrated

Budaun News: जांच करने पहुंचे लेखपाल-कानूनगो, सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 25 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Accountant and legal professionals arrived to investigate, sanitation workers demonstrated
इस्लामनगर में प्रदर्शन करते बाल्मीकि समाज के लोग। संवाद
इस्लामनगर। नगर के तिरंगा चौराहे के नजदीक सोमवार को कानून-गो और लेखपाल बिना सूचना के जांच करने पहुंचे तो सफाई कर्मचारियों ने विरोध कर दिया और राजस्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब उच्चाधिकारी मामले की जांच कर चुके हैं तो लेखपाल और कानून-गो किस बात की जांच करने आ रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में तिरंगा चौराहे के नजदीक बिल्सी-बिसौली मोड़ के नजदीकी वाल्मीकि कब्रिस्तान है। छह माह पहले कुछ भूमाफिया ने यहां अवैध कब्जा करने की कोशिश की थी।यह मामला ज्यादा चर्चाओं में आया तो अधिकारियों ने खुद मौके पर जाकर इसकी जांच की। इस छानबीन में वाल्मीकि कब्रिस्तान की जगह निकली।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सोमवार शाम लेखपाल और कानून-गो बिना सूचना दिए ही जगह पर पहुंच गए। जब उन्हें इस बारे में जानकारी हुई तो वह साफ सफाई करने के साधन लेकर मौके पर पहुंच गए। फिर उन्होंने प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कर्मचारियों का कहना है कि इसमें राजस्व विभाग के अधिकारी भूमाफिया को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे लगातार जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है जबकि अधिकारी इसकी जांच कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर कब्रिस्तान की जगह पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो वह बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed