फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

हादसों में तीन छात्रों समेत आठ लोग घायल

Thu, 19 Feb 2015 08:11 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 19 Feb 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन छात्रों समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है। बाकी बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी 17 साल का अनस और उसका भाई 19 वर्षीय फैसल, ऊपरपारा मोहल्ले का 20 वर्षीय शब्बू बाइक पर परीक्षा देने को इस्लामनगर जा रहे थे। रास्ते में छोटी ज्यारत के पास उनकी बाइक में अचानक बोेलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसहैत थाने के गांव नंदनगला निवासी 45 वर्षीय मैकूलाल अपनी साइकिल से भंदरा की साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। रास्ते में उनकी साइकिल में पीछे से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे मैकूलाल घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाने पर बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उसावां के वार्ड नंबर दस निवासी प्रमोद की पत्नी अपने तीन वर्षीय बेटा कृष्णा के साथ बाजार जा रही थीं। रास्ते में बालक कृष्णा को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उघैती के गांव सागरपुर निवासी 50 वर्षीय रामेश्वर अपनी रिश्तेदारी में दहगवां मिठनपुर निवासी हरीसिंह के साथ बाइक से रम्पुरा जा रहे थे। मुजरिया के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों को बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed