फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

दातागंज क्षेत्र में पेड़ से टकराई कार, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Wed, 24 Aug 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक शशांक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में गनगोला पुलिया के नजदीक सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में प्रियांक (26), उसकी भाभी रुचि (28) और रुचि के सात वर्षीय बेटे शशांक की मौत हो गई जबकि प्रियांक का भाई, उसकी पत्नी, बेटी और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। सभी लोग कार से खाटू श्याम मंदिर उझानी से दर्शन करके लौट रहे थे।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर के मूल निवासी प्रियांक का परिवार दातागंज कस्बे में कांसपुर रोड पर रहता है। सोमवार शाम एकादशी के अवसर पर प्रियांक, उसकी पत्नी साक्षी, आठ माह की बेटी लाडो तथा प्रियांक का बड़ा भाई प्रशांत, प्रशांत की पत्नी रुचि, बेटा शशांक और एक साल की बेटी गुड़िया कार से उझानी रोड पर स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने गए थे। गाड़ी प्रशांत चला रहा था जबकि प्रियांक अपने भतीजे शशांक को गोद में लेकर गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठा था। सभी लोग देर रात दर्शन करके घर लौट रहे थे। रास्ते में दातागंज कोतवाली क्षेत्र में गनगोला पुलिया के नजदीक अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में प्रियांक, रुचि और रुचि के सात साल के बेटे शशांक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रशांत, उसकी बेटी गुड़िया, प्रियांक की पत्नी साक्षी और लाडो घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे को देखकर राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से सभी को बरेली रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने परिवार वालों के अनुसार प्रियांक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वालों ने रुचि और शशांक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सोमवार रात दातागंज कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा था। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
अब सभी को प्रशांत केहोश में आने का इंतजार
दातागंज (बदायूं)। दातागंज-बदायूं रोड पर सोमवार रात हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रथम दृष्टतया मान रही है कि कार में कोई तकनीकी खराब आई होगी, जिससे वह पेड़ से टकरा गई। दूसरी वजह चालक को झपकी आना भी मानी जा रही है। फिलहाल सभी को प्रशांत के होश में आने का इंतजार है, उसके बाद ही हादसे की सही वजह सामने आएगी।
सोमवार रात दातागंज-बदायूं रोड पर जिस जगह कार पेड़ से टकराई थी, वहां कोई मोड़ नहीं है। बिल्कुल सीधा रोड है। हादसे के वक्त कार प्रशांत चला रहा था जबकि प्रियांक सात वर्षीय भतीजे शशांक को गोद में लेकर आगे बैठा था। रात करीब दस बजे सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके मंदिर से निकले थे और करीब 11 बजे यह हादसा हो गया। सूचना पर सबसे पहले कोतवाली पुलिस पहुंची थी। बाद में परिवार वाले आए थे।
पुलिस के मुताबिक हादसे के दौरान सड़क पर कोई अन्य वाहन भी नहीं मिला। इससे पुलिस प्रथम दृष्टया मान रही है कि कार में कोई तकनीकी खराब आ गई होगी, जिससे शायद कार नियंत्रित नहीं हो पाई और पेड़ से टकरा गई।
पुलिस दूसरी वजह यह भी मान रही है कि शायद प्रशांत को झपकी आ गई होगी।
-
महीने में दो बार खाटू श्याम के दर्शन करता था परिवार
कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी प्रशांत और प्रियांक दोनों भाई एक महीने में दो बार खाटू श्याम के दर्शन करने जरूर जाते थे। दोनों अपनी पत्नियों को भी साथ ले जाते थे। सोमवार को एकादशी थी। इसलिए दोनों भाई परिवार के साथ दर्शन करने गए थे।
-
आजमपुर में स्कूल चलाता है प्रशांत, प्रियांक धर्मकांटा
परिवार वालों के मुताबिक प्रशांत और प्रियांक दोनों भाई आपस में बहुत प्यार करते थे। हालांकि उनका एक छोटा भाई पुनीत भी है लेकिन वह हादसे के दौरान उनके साथ नहीं था। प्रशांत अपने गांव में स्कूल चलाता है। वहीं पर उन्होंने अपना धर्मकांटा खोल रखा है, उस पर प्रियांक बैठता था। साथ में खेतीबाड़ी भी कराते थे लेकिन उनका परिवार दातागंज कस्बे में ही रहता था। दोनों भाई गांव से ही अपने प्रतिष्ठान पर आते-जाते थे।
-
त्रिपुरा में आईपीएस अधिकारी हैं तहेरे भाई
प्रशांत और प्रियांक का बहुत बड़ा परिवार है। हालांकि प्रशांत अपने भाइयों के साथ अलग रहते हैं लेकिन सब एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उनके चचेरे भाई अजीत प्रताप सिंह त्रिपुरा में आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे पर उनके गांव और आसपास के तमाम गांव के लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की।

-
महिलाओं की चीखों से गूंजा प्रशांत का घर
एक हादसे में तीन लोगों की मौत से पूरा परिवार बिखर गया। घर में केवल महिलाओं की चीखें सुनाई दे रहीं हैं। कुछ लोग प्रशांत और प्रियांक की पत्नी साक्षी का इलाज कराने बरेली चले गए हैं। उनके घायल दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर है लेकिन प्रशांत की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी लोग उसके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। संवाद

मृतक रुचि। संवाद

मृतक रुचि। संवाद- फोटो : BADAUN

मृतक प्रियांक। संवाद

मृतक प्रियांक। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed