फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

करंट लगने से किसान की मौत

Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक श्यामपाल। संवाद - फोटो : BADAUN
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मरौरी में रविवार रात करंट लगने से 42 वर्षीय किसान श्यामपाल की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक श्यामपाल रात सिंचाई करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया जबकि गांव में किसान के कूलर से करंट लगने की चर्चा है।
विज्ञापन

ग्राम मरौरी निवासी श्यामपाल खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी भी उस पर सबसे ज्यादा थी। उसका छह माह का एक बेटा है। उसके तहेरे भाई हरिराम के मुताबिक रविवार रात करीब दस बजे श्यामपाल खेत पर सिंचाई करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कहीं उसको करंट लग गया और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । यह खबर सुनकर उसकी पत्नी हंसमुखी गश खाकर गिर गई। परिवार वाले रात में ही उसके शव को गांव ले गए। इसकी सूचना पर एसओ महेंद्र सिंह आ गए। उन्होंने सोमवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम करा दिया। इधर, गांव में चर्चा है कि किसान की मौत घर में रखे कूलर में करंट आने से हुई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed