{"_id":"62b4604f468aa235894bc11a","slug":"accident-badaun-news-bly48915128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बहे दो युवकों के शव मिले, एक की अब भी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में बहे दो युवकों के शव मिले, एक की अब भी तलाश
विज्ञापन
कछला घाट पर हाथरस और बरेली के युवक का शव मिलने के बाद बदहवास दिखे परिजन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला (बदायूं)। गंगा घाट पर डुबकी लगाते समय बहे हाथरस और बरेली निवासी सगे ममेरे-फुफेर भाइयों के शव गोताखोरों ने बृहस्पतिवार को खोज निकाले। दोनों शव उसी स्थान के पास गहराई में मिले, जहां वे डूब गए थे। मृतकों के परिजन ने उनका पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। शव लेकर वह घर चले गए। इधर, गंगा में बहे राजस्थान निवासी युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। उसके परिवार के लोग घाट पर डटे हुए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से स्थानीय गोताखोरों की तीन टीमों ने पुल के पास और गहराई वाले स्थानों पर खोजबीन की तो दो घंटे की मशक्कत के बाद बरेली के भमोरा क्षेत्र के गांव बुधौली निवासी शिवम तोमर का शव खोज निकाला। इसके कुछ देर बाद ही शिवम के साथ एक दिन पहले बहे हाथरस जिले में सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव खिजरपुर निवासी अर्जुन का शव भी खोज लिया गया। दोनों शव बरामद होने के बाद चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने मृतकों के परिजन से पोस्टमार्टम कराने को लेकर बात की तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव अपने-अपने घर लेकर चले गए।
मृतक शिवम और अर्जुन सगे ममेरे-फुफेरे भाई थे। अर्जुन की भतीजी का बुधवार दोपहर गंगाघाट पर ही मुंडन संस्कार हुआ था। मुंडन संस्कार के बाद स्नान करते समय परिवार के छह युवक बह गए थे, जिनमें चार बचा लिए गए थे। इसके अलावा गोताखोरों की दूसरी टीम ने राजस्थान के धौलपुर जिले मनिया निवासी दीपू पुत्र रामसहाय की तलाश में करीब एक किलोमीटर दायरे में अभियान चलाया। परिवार के लोग नाव के जरिये गोताखोरों के आसपास बने रहे। गोताखोर ओमकार ने बताया कि दीपू बहते समय जहां डूब गया था, वहां भंवर है। उसकी गहराई करीब 15 फुट है। दीपू के चचेरे भाई महावीर को गोताखोरों ने बुधवार को ही हादसा के दौरान बचा लिया था। दीपू अपने परिजन के साथ दादी की अस्थियां विसर्जित करने आया था। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दीपू की तलाश में अलग से भी गोताखोर लगाए गए हैं।