{"_id":"629bc5bbda8e607d1040b4c4","slug":"accident-badaun-news-bly487202971","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगाघाट पर दो युवक गंगा में बहे, एक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगाघाट पर दो युवक गंगा में बहे, एक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर शनिवार सुबह छात्र और उसका चचेरा भाई गंगा स्नान के दौरान बह गए। हादसे के बाद गंगा में कूदे गोताखोरों ने एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन छात्र शेरसिंह को नहीं बचाया सका, उसका शव चार घंटे बाद बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव कब्जे में ले लिया है।
हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा निवासी विकास (22) पुत्र मुकेश कुमार और उसका तहेरा भाई शेरसिंह (18) पुत्र हरीशंकर बाइक से गंगास्नान करने के लिए कछला घाट पर पहुंचे। पुल के पास डुबकी लगाते समय दोनों बहने लगे तो पास में स्नान कर रहे श्रद्धालु अंकुर पुत्र कैलाश ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गोताखोर आ गए। उन्होंने नाव के जरिये पुल के आसपास इलाके में खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान विकास को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद गोताखोरों ने शेरसिंह की तलाश में अभियान चलाया।
हादसे की जानकारी पाकर विकास और शेरसिंह के परिजन भी घाट पर पहुंचे गए। करीब चार घंटे बाद गोताखोरों ने शेरसिंह को खोज निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यहां बता दें कि घाट पर मौजूद प्रसाद विक्रेताओं ने दोनों को पुल के पास स्नान नहीं करने की सलाह भी दी थी। मृतक शेरसिंह विमला हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। मृतक के परिजन के मुताबिक घर से वह विकास के साथ ही निकला था। शव बरामद होने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मृतक के परिजन और गोताखोरों से जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है।
विज्ञापन
-
छह दिन में आठ बहे, तीन के शव मिले, किशोरी अब भी लापता
सोमवती अमावस्या के बाद गंगाघाट पर स्नान करते समय श्रद्धालुओं के बहने का सिलसिला अगले दिन से ही शुरू हो गया था। सबसे पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के वेरूलाल समेत दो लोग बह गए। जिसमें वेरूलाल की मौत हो गई। इसके बाद गांव जाटव नगला निवासी सोमवती पुत्र पप्पू अपने दो भाई के साथ बह गई। उसके दोनों भाई तो सुरक्षित निकाल लिए गए लेकिन सोमवती का अब तक सुराग नहीं लग पाया है। दो दिन पहले डुबकी लगाते समय बहे राजस्थान में दौसा जिले के सुरेश की भी मौत हो चुकी है।
गंगा में बहे हाथरस के दो युवकों को बचाया
कछला गंगाघाट पर दोपहर बाद करीब चार बजे हाथरस जिले के गांव रति का नगला निवासी किशन कुमार (25) और राहुल सिंह (22) पहुंचे। दोनों ने पुल के पास स्नान शुरू कर दिया। तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों बहने लगे तो राहुल ने आवाज लगा दी। इसके बाद गोताखोर सुधीश समेत तीन लोग उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों सगे भाई है। वह काफी देर तक बदहवास दिखे। बाद में घर चले गए।