फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बाइकों में टक्कर, युवक की मौत

Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
accident
आसफपुर / ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा इलाके में बृहस्पतिवार शाम नूरनगर कौड़िया चौराहे पर दो बाइक आपस में टकरा गईं, इसमें 32 वर्षीय प्रदीप की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें दो लोगों को चंदौसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मलखानपुर निवासी प्रदीप, रतनपुर के बलवीर के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक पर चंदौसी से घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि उनकी बाइक ओरछी-आसफपुुर रोड पर नूरनगर कौड़िया चौराहे पर पहुंची थी। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ बाइक पर सवार बलवीर और दूसरी बाइक पर सवार चंदौसी निवासी अंशुल अग्रवाल और मनु रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक सवार फैजगंज बेहटा इलाके से चंदौसी लौट रहे थे। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से अंशुल और मनु को चंदौसी के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रदीप के परिवारवाले भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप के शव को मोर्चरी भेज दिया। देर रात तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed