{"_id":"61f92a9aad27d6387f312359","slug":"accident-badaun-news-bly474139468","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, बालिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। उझानी-कादरचौक रोड पर गांव पतौरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सगे फुफेरे भाई-बहन को रौंद दिया। युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि उसकी ममेरी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक हेलमेट लगाए था।
हादसा शाम करीब चार बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लामई निवासी सुमन (13) पुत्री किशनलाल की बुआ कासगंज जिले के गांव कप्पुर में रहती है। सुमन पिछले कई दिनों से बुआ के घर पर थी। मंगलवार दोपहर सुमन को उसके घर पहुंचाने के लिए उसका फुफेरा भाई गौतम (22) पुत्र प्रेमपाल बाइक से बदायूं के लिए निकला। कोतवाली क्षेत्र के गांव पतौरा के पास कादरचौक की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार गौतम और सुमन को चपेट में ले लिया। ऐसे में ट्रक से कुचलकर सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गौतम को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय भेजा गया। हादसे के बाद पतौरा निवासी ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया। इसपर चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। संवाद