{"_id":"61b4fe7cc92061447201bd3b","slug":"accident-badaun-news-bly46895143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह बाइक की टक्कर से 18 वर्षीय क्रांति की मौत हो गई। युवती सुबह सड़क किनारे उपले थोपने गई थी। उसी दौरान ये हादसा हो गया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
हादसा शनिवार सुबह करीब दस बजे हुआ। उस दौरान बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर बिहारीपुर निवासी क्रांति (18) पुत्री मुनीश अपने गांव के बाहर उपले थोपने गई थी। बताते हैं कि युवती सड़क किनारे बैठी उपले थोप रही थी। तभी तेज गति से एक बाइक सवार आया और युवती से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार के अलावा युवती के गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। उन्होंने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस को बुला लिया।
पुलिस ने दोनों लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टर ने क्रांति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। बाइक सवार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद