{"_id":"6197fcb15287a449883d5425","slug":"accident-badaun-news-bly4666907140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ावे का कद्दू निकालने के चक्कर में युवक रामगंगा में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ावे का कद्दू निकालने के चक्कर में युवक रामगंगा में बहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। मुढ़ाह रामगंगा घाट पर शुक्रवार दोपहर चढ़ावे का कद्दू निकालने के चककर में समरेर गांव का धर्मेंद्र पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गोताखोरों से तलाश कराई। मगर देर शाम तक धर्मेंद्र का कुछ पता नहीं चला।
करीब 25 वर्षीय धर्मेंद्र खोखा में चाय की दुकान चलाता था। परिवार का खर्च पूरा करने को टेंपो भी चला लेता था। शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ रामगंगा के मुढ़ाह घाट पर गंगा स्नान करने गया था। उसके गांव के तमाम लोग ट्रैक्टर-ट्राली में गंगा स्नान करने पहुंचे थे। दोपहर को धर्मेंद्र और उसकी में गंगा में घुस कर रहे थे। धर्मेंद्र नहाने के बाद गंगा से बाहर निकल गया था। मगर तभी उसकी मां ने गंगा में चढ़ाया गया कद्दू निकालने के लिए कहा। मां के कहने पर धर्मेंद्र कद्दू निकालने के लिए गंगा में दोबारा घुसा और पानी के तेज बहाने के साथ बह गया। धर्मेंद्र को बहता देख मौके पर मौजूद तमाम लोग शोर मचाने लगे, लेकिन वह कुछ ही देर में पानी के अंदर लापता हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
इससे सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा और इंस्पेक्टर दातागंज मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने तुरंत गोताखोर लगाकर युवक की तलाश शुरू करा दी। मगर देर शाम तक धर्मेंद्र का कुछ पता नहीं चला।