फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

बस ने बाइक को टक्कर मारी, दंपती समेत तीन लोग घायल

Tue, 09 Nov 2021 07:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
accident
बस की टक्कर से बाइक से गिरे दंपती, सड़क किनारे बैठे हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
मुजरिया (बदायूं)। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर मंगलवार दोपहर मुजरिया थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौट रही बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला निवासी पिंकी पत्नी दिनेश को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। इससे दिनेश और उनके भाई बबलू पिंकी को दवा दिलाने सहसवान क्षेत्र के नाधा ले गए थे। तीनों लोग दोपहर के समय एक ही बाइक से सहसवान से लौट रहे थे। उसी दौरान सहसवान कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम समाप्त हुआ। कार्यक्रम में गई बसें लौट रहीं थीं। कोल्हाई पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची ही थी कि तभी पीछे से मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौट रही एक निजी बस ने गलत साइड से आकर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल होकर सड़क पर जा गिरे। इसमें बबलू और दिनेश के ज्यादा चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे को देखकर ड्राइवर बस को भगा ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मुजरिया पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को थोड़ा आगे जाकर कब्जे में ले लिया। घायल बाइक सवारों को एंबुलेंस से सामुदायिक केंद्र सहसवान भेजा गया है। अभी इस संबंध में बस ड्राइवर के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed