{"_id":"61687a310ff0f175b325ae83","slug":"accident-badaun-news-bly462921554","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलटा टेंपो, दबकर ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पलटा टेंपो, दबकर ड्राइवर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। बृहस्पतिवार रात आंवला-बदायूं रोड पर बादल गांव के नजदीक एक टेंपो खाई में पलट गया, जिससे दबकर उसके ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो हटाकर ड्राइवर के शव को खाई से बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।
टेंपो ड्राइवर की पहचान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खेड़ा बुजुर्ग निवासी रामचंद्र के रूप में हुई है। बताते हैं कि कुछ स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बादल गांव के नजदीक प्राथमिक विद्यालय मोड़ पर एक टेंपो खाई में पलटा देखा था। उन्होंने आसपास नजर दौड़ाई लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। इस पर थाना पुलिस को सूचना दी गई। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो खाई से बाहर निकाला। उसके नीचे खाई में रामचंद्र दबा हुआ निकला। बताते हैं कि खाई में पानी भरा हुआ था। इससे ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान की है और उसके परिवारवालों को सूचना दे दी है। संवाद