फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Wed, 13 Oct 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। मंगलवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिनावर इलाके के घायलों को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसौली। बिल्सी क्षेत्र के गांव भिलौलिया निवासी किरन कुमार 22 मंगलवार को सीमेंट, बदरफुट लेने बिसौली आए थे। उन्होंने सीमेंट और बदरफुट ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड करा दिया और वह खुद बाइक से गांव लौट रहे थे। सहसवान-बदायूं रोड पर कोट गांव के नजदीक सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। किरन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर पिकअप दौड़ा ले गया। कुछ बाइक सवारों ने पिकअप का पीछा किया। उसे रानेट चौराहे पर जाकर पकड़ लिया। पिकअप को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। किरन कुमार खेतीबाड़ी करते थे। उनके दो बच्चे हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव हसन नगर गौटिया निवासी प्रेमपाल 22, उनके पिता चुन्नीलाल और उनके बहनोई बरेली के हरूनगला निवासी मोर सिंह (22) मंगलवार सुबह बाइक पर बदायूं जा रहे थे। उस दौरान प्रेमपाल हेलमेट लगाए थे। उन्होंने विजय नगला के निकट पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाया। जैसे ही बाइक पंप से निकलकर बरेली-बदायूं हाईवे पर पहुंची कि तभी बदायूं से बरेली की ओर जा रही कार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। ड्राइवर कार को दौड़ा ले गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निजी एंबुलेंस से बरेली भेज दिया, यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमपाल की मौत हो गई। जबकि उसके पिता चुन्नीलाल और बहनोई मोरसिंह की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने प्रेमपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घायल युवक ने दम तोड़ा
बिसौली (बदायूं)। सोमवार देर शाम बिसौली कोतवाली क्षेत्र में हतसा गांव के नजदीक दो बाइक आपस में टकरा गईं थीं। इसमें मईकला निवासी मुकेश (22) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि नौली हरनाथपुर निवासी पुष्पेंद्र और विवेक घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया था। सोमवार रात पुष्पेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed