फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

ग्राम करौतिया में कच्ची मिट्टी की दीवार गिरी, महिला की दबकर मौत

Mon, 27 Sep 2021 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
accident
करौतिया गांव में दीवार ढहने के बाद एकत्र लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव करौतिया में शनिवार सुबह महिला शाहबजान घर में लिपाई के लिए मिट्टी खोद रही थी, तभी कच्ची दीवार गिर गई। जब तक परिवार वाले मिट्टी हटाकर बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह दस बजे हुआ। उस समय ग्राम करौतिया निवासी 39 वर्षीय शाहबजान पत्नी नवाब आलम अपने घर में लिपाई के लिए कच्ची दीवार के किनारे मिट्टी खोद रही थी। परिवारवाले घरेलू कार्यों में लगे थे। मिट्टी खोदने के दौरान अचानक उनके ऊपर कच्ची मिट्टी की दीवार ढह गई। जिसके नीचे वह दब गई। यह देखकर उसके परिवार वाले और पड़ोस के काफी लोग आ गए। लोग दीवार का मलबा हटाने में जुट गए।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर हलका लेखपाल और थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिवारवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेखपाल ने परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। महिला की दो बेटियां और दो बेटे हैं। पति खेतीबाड़ी करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed