{"_id":"613fa3e58ebc3e494078c69a","slug":"accident-badaun-news-bly4595130111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बागरपुर निवासी 32 वर्षीय अरविंद उर्फ नन्हे पुत्र चंद्रपाल की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। अरविंद रविवार को बाइक से अपनी ससुराल बरेली में भमोरा थाना क्षेत्र के गांव पड़री से लौट रहा था। साथ में उनकी पत्नी राजबाला और साली नीतू भी थी। उस दौरान अरविंद हेलमेट लगाए हुए था।
रास्ते में बरेली-बदायूं हाईवे पर ग्राम रसूलपुर के नजदीक एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। इस पर तीनों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को अरविंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। अरविंद की 12 साल की बेटी है। संवाद