{"_id":"613e3e0c8ebc3e883a4c2669","slug":"accident-badaun-news-bly459392042","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में ट्रैक्टर पलटने से कासगंज के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में ट्रैक्टर पलटने से कासगंज के युवक की मौत
विज्ञापन
गुलड़िया कस्बे के नजदीक नहर में पलटा पड़ा ट्रैक्टर और मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलड़िया (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया के नजदीक रविवार दोपहर नहर में ट्रैक्टर पलटने से कासगंज के युवक की दबकर मौत हो गई। युवक दो दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में साढू के घर आया था। तब से वह यहीं पर था।
कासगंज जिले के किलोनी गांव निवासी राजू (40) दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी दिल्ली में थे। बताते हैं कि राजू दो दिन पहले गुलड़िया निवासी अपने साढू राजकुमार के घर आए थे। तभी से वह यहीं रुके थे। रविवार दोपहर राजू अपने साढू के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहे थे। बताते हैं कि वह कपरुआ रोड पर नहर के किनारे से होकर निकल रहे थे। नहर किनारे पटरी पर फिसलन ज्यादा था। इससे उनका ट्रैक्टर नहर में पलट गया। इस दौरान राजू के साढू ट्रैक्टर से कूद गए लेकिन राजू फंसे रह गए। वह ट्रैक्टर पलटने से उसमें दब गए। हादसे के बाद राजकुमार ने शोर मचाकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को बुला लिया और उसके बाद बमुश्किल राजू को ट्रैक्टर के नीचे निकाला तब तक उनकी मौत हो गई। इस संबंध में देर शाम तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई। राजू के परिवारवाले और पत्नी गुलड़िया पहुंच रहे हैं।
पिकअप की टक्कर से एक किसान की मौत
बिसौली (बदायूं)। बिल्सी बिसौली रोड पर रविवार शाम पिकअप की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी 42 वर्षीय किसान रामकिशन पाठक रविवार शाम बाइक लेकर बिसौली आ रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक के परखचे उड़ गए। रामकिशन पिकअप की टक्कर लगने से उछलकर काफी दूर जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उस दौरान सड़क से निकल रहे लोगों ने हादसे को देखकर थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है।