फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

जानवरों को चारा डाल रहे किसान की करंट से मौत

Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident
अनेकपाल फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
मुजरिया (बदायूं)। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जिजाहट में बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। सुबह वह अपने जानवरों को चारा डाल रहा था, तभी टिनशेड से घास निकालने के दौरान ऊपर से गुजर रही घरेलू बिजली लाइन छू जाने से करंट की चपेट में आने से वह उसकी चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम जिजाहट निवासी अनेकपाल (50) खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बुधवार शाम अनेकपाल अपने खेत से घास छीलकर लाया था। उसने घास अपनी पशुशाला में बने टिनशेड में डाल दी। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे अनेकपाल पशुशाला पहुंचा। उसने जैसे ही टिनशेड के अंदर पड़ी घास उठाई कि ऊपर घरेलू लाइन के तार से टकरा गया। तार खुला हुआ था। जिस कारण करंट लगने से वह वहीं गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिवार वाले वहां पहुंचे तो सकते में रह गए। परिवारवालों की चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोपहर के समय शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

-
करंट से चार बकरियों की मौत
कादरचौक। बिजली की जर्जर लाइन टूटने से मामूरगंज गांव में रामप्रकाश की दो व ब्रजेश की दो बकरियां चपेट में आ गईं। मौके पर ही चारों मौत हो गई। गनीमत रही कि मौके पर ग्रामीण मौजूद नहीं थे। तारों के टूटने से अक्सर हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने तारों को बदलवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed