{"_id":"611ac74d8ebc3e42ba53a8b2","slug":"accident-badaun-news-bly456581989","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल लेकर लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल लेकर लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। इसमें गंभीर चोटें आने से वजीरगंज इलाके के गांव पेंपल निवासी पारस रघुवंशी उर्फ मन्नू की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सोमवार सुबह तमाम श्रद्धालु कछला घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। इनमें अधिकांश श्रद्धालु बाइक पर सवार थे। गंगाजल लेकर लौटने वालों में वजीरगंज इलाके के गांव पेंपल निवासी पारस रघुवंशी उर्फ मन्नू (31) पुत्र नत्थू सिंह और वहीं के सुंदरम (21) पुत्र पूरन सिंह भी शामिल थे। नत्थू सिंह भाजपा बगरैन मंडल के पूर्व अध्यक्ष हैं।
बरेली-मथुरा हाईवे पर सोमवार सुबह करीब सात बजे मन्नू व सुंदरम की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर आगे दौड़ा ले गया। उधर, हादसे की सूचना देने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मगर तब तक मन्नू की मौत हो चुकी थी। घायल सुंदरम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का पता लगने पर मन्ने के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। भाई ने बताया कि मन्नू बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते था।