फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

थ्रेशर में फंसकर बालक की मौत, बहन घायल

Mon, 26 Apr 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
accident
मूसाझाग (बदायूं)। गेहूं निकासी के दौरान थ्रेशर में फंसकर एक बालक की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन घायल हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही बालक के शव को दफन कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम थलिया निवासी वीरेश गांव के ब्रहमपाल सिंह के ट्रैक्टर थ्रेशर मशीन से गेेहूं निकलवाने पहुंचे थे। बताते हैं कि उनके साथ उनका 10 वर्षीय बेटा प्रशांत और सात वर्षीय बेटी प्रशांति भी गए थे। उन्होंने गेहूं निकालने के लिए थ्रेशर मशीन के नीचे तिरपाल बिछाया था। बताते हैं कि उन्होंने जैसे ही थ्रेशर चालू किया तभी हवा से तिरपाल उड़कर थ्रेशर मशीन में फंस गया। उसके साथ दोनों बच्चे भी खिंचते चले गए। जब तक वीरेश और ब्रह्मपाल कुछ समझ पाते, उससे प्रशांत का सिर मशीन में जा लगा। उन्होंने जैसे-तैसे थ्रेशर मशीन रोकी। बच्ची को पकड़कर पीछे खींचा। परिवार वालों के मुताबिक प्रशांत उनका इकलौता बेटा था। उन्होंने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफन कर दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेश कुमार में बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed