फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराई, चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident
बिल्सी (बदायूं)। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बुधवार शाम ग्राम नगला डल्लू के नजदीक एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली आपस में टकरा गए। इसमें बाइक सवार दो चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक अपनी मौसेरी बहन के घर दम्मीनगर जा रहे थे। उस समय वे हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतपुर निवासी बंटी (18) पुत्र नेतराम और अनिल (20) पुत्र कुंदन सिंह बुधवार दोपहर अपनी मौसेरी बहन के घर उघैती के गांव दम्मीनगर अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बताते हैं कि उस समय दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक बदायूं-बिजनौर हाईवे पर ग्राम नगला डल्लू के तिराहे के नजदीक पहुंची थी कि उसी समय सामने से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। आसपास के ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर एसडीएम संजय कुमार सिंह और सीओ एसके रेड्डी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों घायलों को तुरंत बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक चचेरे-तहेरे भाई थे। हादसे की सूचना पर उनके परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका ड्राइवर भागने में कामयाब रहा। दोनों युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed