{"_id":"5ea9af2f8ebc3ee53241fa4d","slug":"accident-badaun-news-bly4042542197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के स्टीयरिंग में फंसकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के स्टीयरिंग में फंसकर किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम ललबुजिया में नाबालिग की नादानी ने उसकी जान ले ली। नाबालिग अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव में भराव डाल रहा था। खेत से ट्रैक्टर निकालते समय अचानक आगे से उचक गया, जिससे ट्रैक्टर चला रहे किशोर की स्टीयरिंग में फंसकर मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम ललबुजिया की है। ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार रात ललबुजिया निवासी 15 वर्षीय किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के ही एक व्यक्ति के प्लॉट में भराव डाल रहा था। ट्राली में क्षमता से ज्यादा मिट्टी भर ली गई थी। लड़का ट्रैक्टर चलाना जानता था लेकिन अनुभव नहीं था।
बताते हैं कि किशोर मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाल रहा था कि तभी ट्रॉली अटक गई। किशोर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने का काफी प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर आगे से अचानक उचक गया। जिससे किशोर ट्रैक्टर के स्टीयरिंग में फंस गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने जैसे-तैसे किशोर को निकाला। उसके बाद परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने इस संबंध में प़ुलिस को सूचना नहीं दी है। उन्होंने बुधवार को किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में एसओ मूसाझाग ललित भाटी ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।