फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

10वीं का आखिरी पेपर देकर भाई के साथ लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Mon, 02 Mar 2020 08:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
accident
रुदायन (बदायूं)। पेपर देने के बाद भाई के साथ कार में घर लौट रही हाईस्कूल की एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसमें छात्रा के भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा रुदायन-इस्लामनगर रोड पर ग्राम मियांपुर ज्योरा के पास सोमवार सुबह सवा ग्यारह बजे हुआ। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला बहजोई स्टैंड नई बस्ती निवासी मेहनाज (17) पुत्री पुत्तन रुदायन स्थित विद्यावती इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा थी। सोमवार को उसका आखिरी पेपर था। भाई इरफान कार लेकर मेहनाज को पेपर दिलाने रुदायन गया था। सुबह 11 बजे पेपर खत्म हुआ। इसके बाद मेहनाज और उसका भाई इरफान कार में अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में इस्लामनगर रोड पर मियांपुर ज्योरा गांव के पास उनकी कार सामने से आई एक बाइक से टकरा गई। टक्कर होने के बाद कार असंतुलित होने के बाद सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। इससे कार में सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर दर्जनों ग्रामीण जमा गए। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने दोनों घायलों को बाहर निकाल लिया। मगर कुछ ही देर में मेहनाज ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बाइक पर ग्राम भवानीपुर निवासी क्रांति (30) पत्नी वेदप्रकाश और उसका ननदोई भूरे (32) सवार थे, जो इस्लामनगर से रुदायन जा रहे थे। हादसे में इन दोनों के भी चोटें आईं। भूरे हेलमेट नहीं लगाए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे से पहले कार अनियंत्रित होकर कई जगह टकराने से बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटे देर से पहुंची एंबुलेंस
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने फौरन एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। मगर काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इससे पुलिस ने घायल बाइक सवार क्रांति देवी और उसके ननदोई भूरे को अपनी गाड़ी में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में पहुंची एंबुलेंस में छात्रा के भाई को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि एंबुलेंस करीब आधा घंटा देरी से पहुंची थी। हालांकि एंबुलेंस के जिला प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि एंबुलेंस सूचना मिलने के दस मिनट बाद मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed