फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

हाईवे किनारे मंदिर परिसर में घुसी बेकाबू मेटाडोर, लोगों ने शराबी ड्राइवर की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 02 Mar 2020 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
accident
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार रात बेकाबू गति से दौड़ती मेटाडोर मनोकामना पूर्ण मंदिर की दीवार तोड़कर मंदिर में घुस गई। उस वक्त मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था। मेटाडोर घुसने से मंदिर से सटी दुकान का सामान तहस नहस हो गया। हादसे के बाद जुटे लोगों ने चालक की पिटाई कर उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार रात करीब 10 बजे हुआ। उझानी बाईपास पर मनोकामना पूर्ण मंदिर है। उसी से सटी हुई उझानी के अहीरटोला मोहल्ला निवासी रवि गुप्ता की किराना की दुकान है। रविवार रात बेकाबू गति से दौड़ती एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार से टकरा गई। टक्कर लगने से दीवार टूट गई, जिससे कार मंदिर परिसर में जा घुसी। कार की चपेट में आने से रवि की दुकान का सामान तहस-नहस हो गया। महंत शिवम शर्मा ने बताया कि हादसे से करीब आधा घंटा पहले ही मंदिर में कीर्तन समाप्त हुआ था। कीर्तन कुछ देर और चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस को पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि मेटाडोर का ब्रेक फेल हो गया था। महंत ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed