फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की रोडवेज बस की टक्कर से मौत

Wed, 12 Feb 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
accident
दातागंज। बदायूं-दातागंज रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में 12 साल का बालक घायल भी हुआ है। बाइक सवार मूसाझाग के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

बरेली के थाना फरीदपुर के गांव फरीदपुर नगरिया निवासी बालकराम उर्फ बबलू पुत्र शंकर गिरी की मूसाझाग थाने के गांव चिर्रा में ससुराल है। मंगलवार को ससुराल में रामऔतार के घर पर लड़की का शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए बालकराम बाइक से चिर्रा गांव जा रहा था। एक बाइक पर बालकराम उसका एक रिश्तेदार, दूसरी बाइक पर बालकराम का साला और उसका बेटा ओमगिरी थे। परिवार के बाकी लोग कार से आ रहे थे। दातागंज के गांव गनगोला के पास दातागंज की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बालकराम की बाइक को टक्कर मार दी। बालकराम की बाइक से उसके साले की बाइक भी टकरा गई। हादसे में बालकराम और उसके साले का बेटा ओमगिरी गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने इनको दातागंज सीएचसी भेजा। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बालकराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में पति की मौत की सूचना सुनकर कार से आ रही बालकराम की पत्नी ममता गिरी भी गश खाकर गिर गई और घायल हो गई। ममता को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज बस चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed