{"_id":"5e25a7228ebc3e7d5c4256a4","slug":"accident-badaun-news-bly3926953183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चचेरे भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चचेरे भाई-बहन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें ओनसे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की बेटी और उसके जेठ का बेटा घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। बाइक चला रहा युवक हेल्मेट लगाए था।
यह हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर मोड़ के पास सोमवार दोपहर बाद हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी रामवीर शाक्य की विवाहित बेटी सुनीता (30) बीमार है। रविवार सुबह में रामवीर ने अपने भतीजे सौदान, पत्नी रामरती (50) और बेटी सुनीता को उझानी क्षेत्र के गांव हरहरपुर में झाड़ फूंक कराने भेजा। वहां से तीनों बाइक पर घर लौट रहे थे। सबदलपुर मोड़ के पास उनकी बाइक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सड़क पर गिर गई और तीनों काफी दूर तक घिसटते गए। सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से रामरती की मौके पर मौत हो गई। सौदान और सुनीता घायल हो गए। सिर में चोट की वजह से सुनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चला रहा सौदान हेलमेट लगाए था, जिससे उसके सिर में चोट नहीं लगी।
राहगीरों की सूचना के बाद मुजरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। वहां से सुनीता और सौदान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे का पता लगने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए।