{"_id":"5dbc4b428ebc3e93a230eb86","slug":"accident-badaun-news-bly382350052","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय से टकराई बाइक, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय से टकराई बाइक, पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं। दातागंज-म्याउं मार्ग पर बाइक सवार पिता-पुत्र नीलगाय से टकरा गए। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर लगने से नीलगाय की मौत हो गई। घायलों को म्याऊं स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
उसहैत क्षेत्र के गांव वारीखेड़ा निवासी दत्तराम सिंह अपने बेटे जयवीर की बाइक से थाना हजरपुर क्षेत्र के गांव स्थित जमालपुर निवासी रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। दातागंज रोड स्थित गौतरा चौराहे से करीब तीन सौ मीटर पहले जंगल की ओर से एक नीलगाय सड़क पर दौड़ पड़ी। हड़बड़ाहट में बाइक सीधे नीलगाय से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरे, जबकि नीलगाय की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे के बारे में बताया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से घायलों को पीएचसी में भर्ती करा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन आ गए। बताते हैं कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद