{"_id":"5d87b7938ebc3e93a45fc957","slug":"accident-badaun-news-bly3771849196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी निजी बस पलटी, 10 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरी निजी बस पलटी, 10 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सवारियां लेकर बिल्सी से बदायूं की ओर आ रही निजी बस सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव बदरपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के गांव के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं।
बिल्सी से सवारियां लेकर बदायूं आ रही एक निजी बस रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बदरपुर गांव के पास पहुंची थी। सवारियों की मानें तो बस की स्पीड काफी तेज थी। मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस पलट गई। हादसे में घायल यात्री पान सिंह, उरमान निवासी किशनपुर थाना उघैती, राधे, सियाराम मोहल्ला सैफुल्लागंज थाना सहसवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बरौलिया के सुरेंद्र, भीकम, पहाड़पुर के जमुना, सावित्री और बरामय खेड़ा की पूजा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सामान्य घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस का चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इधर एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायलों और उनके परिजनों से बात की। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
स्पीड बन रही हादसों का कारण
बिल्सी रोड पर बस चालकों के बीच ज्यादा फेरे लगाने की होड़ रहती है। ऐसे में बसों को बेहिसाब स्पीड के साथ दौड़ाया जाता है। इस रोड पर डग्गामार वाहनों की भी अधिकता है। बेहिसाब स्पीड की वजह से अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं। गनीमत रही कि रविवार को हुए हादसे में किसी की जान नहीं गई। अगर बस खाई में गिरी होती तो हादसा ज्यादा बड़ा हो सकता था।