{"_id":"5d4ebb9a8ebc3e6cbb2a6906","slug":"accident-badaun-news-bly371928126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने से टकराईं बाइकें, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने से टकराईं बाइकें, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ उसहैत। उसहैत थाना क्षेत्र में शनिवार को हरेंड़ी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई, जबकि उनके पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें एक व्यक्ति को बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम टिकाई निवासी संजीव (24) और उसके पिता टेनी सिंह (50) बाइक पर कुछ सामान खरीदकर गांव लौट रहे थे। दोनों पिता-पुत्र कॉस्मेटिक आदि का सामान बेचते थे। उस समय दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में उनकी बाइक हरेंड़ी मोड़ पर पहुंची थी कि तभी अचानक सामने से आई बाइक जबरदस्त तरीके से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि संजीव और उसके पिता के अलावा दूसरी बाइक पर सवार कैलाश (35) पुत्र धनपाल निवासी बेहटा कोड़ा बिसौली और नरेंद्र (28) पुत्र बनवारी निवासी ग्राम किसूपुरा थाना कादरचौक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टर ने संजीव और कैलाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत देखकर संजीव के पिता टेनी सिंह को बरेली रेफर कर दिया गया है। दूसरी बाइक पर सवार कैलाश अपने रिश्तेदार नरेंद्र की बहन के घर जा रहे थे। यह दोनों लोग भी हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एक्सीडेंट प्वाइंट बना हरेंड़ी मोड़
-उसहैत थाना क्षेत्र का हरेंड़ी मोड़ तीव्र है। सामने से कौन सा वाहन आ रहा है, इसका पता भी नहीं चलता। तब तक वाहन काफी नजदीक पहुंच जाता है। दो बाइकों की भिड़ंत भी इसी तरह हुई है। उस समय उनकी रफ्तार काफी रही होगी, जिससे दोनों बाइक नियंत्रित नहीं हो सकीं और सामने से टकरा गईं। इस जगह पर यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और लोगों की मौत हो चुकी है।