फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

हाथ से छूटे थैले को पकड़ने की कोशिश में बाइक से गिरी महिला की मौत

Fri, 05 Jul 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
accident
उझानी (बदायूं)। पति के साथ बाइक से मायके के लिए निकली महिला के लिए उसका थैला जानलेवा साबित हुआ। उसने पति और अपने बीच कपड़ों से भरा थैला रख लिया था जो हाथ से छूट गया। उसे पकड़ने की कोशिश में महिला सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी। उसे नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जिसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा शाम करीब छह बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव गठौना मोड़ के पास हुआ। बदायूं में नाहर खां सराय निवासी दानिश की ससुराल गंजशहीदा मोहल्ले में है। वह पत्नी आशिया (24) को उसके पिता अब्बास के घर पहुंचाने के लिए बाइक से निकला था। बाइक पर पीछे बैठी आशिया ने सीट पर बीच में कपड़ों का थैला रखकर उसे एक हाथ से पकड़ लिया था। अचानक ही थैला उसके हाथ से छूट गया। पति से बाइक रुकवाने की बजाय आशिया ने थैले को पकड़ने की कोशिश की। थैला तो वह नहीं पकड़ पाई लेकिन बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। इससे उसका सिर लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में उसे स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने से पहले ही आशिया की मौत हो गई। सूचना के बाद गंज शहीदा और नाहर खां सराय से मृतका के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। चश्मदीद लोगों की मानें तो दानिश तो हेलमेट लगाए था लेकिन आशिया के सिर पर हेलमेट नहीं था।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
उझानी। वितरोई केबिन के पास गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति (70) मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी कासगंज की ओर से बरेली जा रही थी। गंभीर हालत में मालगाड़ी के गार्ड ने उसे स्टेशन पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बदायूं रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed