फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Academic Resource Person will visit two schools in one day

Budaun News: एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एक दिन में देखेंगे दो स्कूल

Sun, 15 Sep 2024 04:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 15 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Academic Resource Person will visit two schools in one day
एक विद्यालय में रुकना होगा दो घंटे, प्रेरणा पोर्टल पर देनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अभी तक एक दिन में दो से अधिक स्कूलों का करते थे निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अब एक दिन में दो स्कूलों से अधिक का भ्रमण नहीं कर सकेंगे। इसको लेकर शासन ने निर्देश दिए हैं। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को अब कम से कम एक स्कूल में दो घंटे का समय देना होगा और वह शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए नवीन तकनीकों के बारे में भी शिक्षकों को जानकारी देंगे। उन्हें अपनी भ्रमण की आख्या प्रेरणा पोर्टल पर देनी होगी।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार की ओर से एकेडमिक रिसोर्स पर्सन विषय वार नियुक्त किए गए हैं। उन सभी एआरपी को यह निर्देश है कि वह शैक्षिक गुणवत्ता में व्यापक सुधार के लिए अपनी-अपने ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर कक्षा में रहकर कम से कम दो घंटे तक शिक्षण कार्य देखें।
विज्ञापन

शिक्षक किस तरह बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उसको अपने मोबाइल के जरिए प्रेरणा पोर्टल पर दर्शाया जाए। सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को यह निर्देश थे कि वह प्रत्येक स्कूल में दो घंटे अवश्य रहें, ताकि संबंधित विषय के शिक्षण कार्य को वह अच्छे तरीके से देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कहीं पर सुधार की आवश्यकता है, तो शिक्षक को उसके बारे में बताएं। एआरपी ने एक दिन में कितने स्कूलाें का भ्रमण किया गया, इसकी पूरी रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से महानिदेशक स्कूली शिक्षा तक पहुंचती है। प्रत्येक माह उसकी रिपोर्ट भी आती है कि किस एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ने कितने स्कूलों में जाकर अपने विषय से संबंधित कार्य किया है।
विभागीय सूत्र बताते हैं कि एआरपी अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक दिन में तीन से चार स्कूलों में जाते हैं और वहां पर फोटो-वीडियो डालकर अपने काम से इतिश्री कर लेते है पर अब ऐसा नहीं होगा।

--------------
वर्जन--
महानिदेशक स्कूल शिक्षा उप्र के निर्देश मिले हैं कि प्रत्येक एआरपी एक दिन में केवल दो ही स्कूल का भ्रमण करना होगा। वहां से कम से कम दो घंटे रहकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना होगा। इसको लेकर एआरपी को निर्देशित कर दिया है।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed