फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ac bus survice start

बरेली-आगरा के बीच एसी बस सेवा शुरू

Tue, 09 Dec 2014 12:37 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 09 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली-बदायूं-आगरा केबीच रोडवेज ने वातानुकूलित बस सेवा शुरू कर दी है। रोडवेज ने एक निजी वातानुकूलित बस को तीन साल के अनुबंध पर लिया है। अगर इसका संचालन सफल रहता है तो बाकी के रूटों पर भी एसी बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बरेली से वाया बदायूं होते हुए सोमवार से यह बस सेवा शुरू हो गई है। रोडवेज के बरेली डिपो से यह बस सुबह साढ़े छह बजे चलकर 7.50 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से यह बस आठ बजे चलेगी और साढ़े नौ बजे कासगंज पहुंचेगी। यह बस सुबह दस बजे एटा, दोपहर एक बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से दोपहर दो बजे यह बस वापस लौटेगी। इसके बाद पौने पांच बजे एटा, पौने छह बजे कासगंज पहुंचेगी। शाम को साढ़े सात बजे यह बस बदायूं पहुंचेगी और रात में नौ बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से आगरा के बीच 233 किलोमीटर का सफर यह बस आठ घंटे में तय करेगी। बदायूं डिपो के एआरएम जेपी सिंह ने बताया कि बस सेवा का संचालन सफल रहा तो कुछ और वातानुकूलित निजी बसों को अनुबंध पर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed