{"_id":"588379824f1c1bfa7aeff702","slug":"absent-from-training-27-personnel-will-be-on-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से गायब रहे 27 कर्मियों पर होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से गायब रहे 27 कर्मियों पर होगा मुकदमा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए विभिन्न विभागों के 27 कर्मचारी प्रशिक्षण में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। डीएम पवन कुमार ने इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। डीएम के इस आदेश से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। इन कर्मचारियों को 20 जनवरी को राजकीय डिग्री कॉलेज में होने वाले चुनाव प्रशिक्षण में शामिल होना था।
विधानसभा चुनाव कराने के लिए सभी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण भी शुरू हो चुका है। शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय में मतदान अधिकारी प्रथम और मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण था। इसमें विभिन्न विभागों में 27 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। डीएम पवन कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है। डीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक को कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। मतदान प्रशिक्षण से 16 पीठासीन अधिकारी भी गैरहाजिर रहे। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
---------------
- इनके खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
मतदान अधिकारी प्रथम
वन दरोगा राजकुमार मिश्र, निबंधक कार्यालय के समिति सचिव कप्तान सिंह, आरईडी के कनिष्ठ सहायक परमेश्वरी दयाल, नलकूप विभाग के तृतीय खंड के जगन्नाथ प्रसाद, प्रथम खण्ड के मुंशी सुरेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक रामेश्वर दयाल, जिला अस्पताल के पंकज कुमार, वन दरोगा यादवेंद्र सिंह, मलेरिया विभाग के अमित तिवारी, भूमि संरक्षण कार्यालय के कनिष्ठ सहायक अनुज कुमार शर्मा, प्राथमिक विद्यालय बमनपुरा के सहायक अध्यापक अजय कुमार, नलकूप चालक प्रेम पाल, प्राथमिक विद्यालय सफुदी नगला के शिक्षामित्र जमुना प्रसाद, वन दरोगा योगेंद्र कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय भूरीपुर कुसैना के सहायक अध्यापक ओमप्रकाश, समाज कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक मोहम्मद मुस्लिम, प्राथमिक विद्यालय बेहटा जबी की सहायक अध्यापक प्रवेश कुमारी, वन दरोगा नवीन कुमार।
विज्ञापन
---------
- मतदान अधिकारी
उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकरोड़ी के सहायक अध्यापक राजीव कुमार शर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह, सहायक लेखाकार सुधीर कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापक अजय कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी बगरैन राजाराम पाल, क्षेत्रीय ग्राम विकास आसफपुर के ऋषि पाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय बरेनिया के सहायक अध्यापक रिजवान अहमद खान।