फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   absent assistent aao give answer to bsa

सहायक वित्त लेखाधिकारी से बीएसए ने मांगा जवाब

Tue, 23 Dec 2014 08:00 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 23 Dec 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
 सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। लगातार गैरहाजिरी के चलते बीएसए ने उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। उन पर और भी कई गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन

विभागीय जानकारों की मानें तो सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी 13 दिसंबर से लगातार गैरहाजिर थे। उन पर कई और भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। गैरहाजिरी के चलते बीएसए ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में उनकी निर्णय क्षमता, कार्यकुशलता पर भी सवाल उठाया गया है। विभागीय वित्तीय अनियमितता का भी आरोप है। यह मामला किसी कुटेशन को लेकर है। बताते हैं कि इसमें गलत तरीके से हस्ताक्षर कर कुटेशन जारी कर दिया गया। आरोप है कि पहले तो सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने इस पर साइन कर दिए। बाद में खुद ही इसे गलत बताते हुए इसमें अपनी भूमिका होने से इंकार कर दिया। इस संबंध में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश सिंह का कहना है कि उनसे बेवजह जवाब मांगा जा रहा है। उनकी तरफ किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई है। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान सहायक लेखाधिकारी पर भी लगे थे आरोप
निवर्तमान सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी पर भी कई गंभीर आरोप लगे थे। उन पर एक फर्म स्वामी ने कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनका तबादला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश सिंह से गैरहाजिरी के चलते स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन पर और भी कई आरोप हैं, जिनका जवाब देने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई को भी लिखा है। -कृपाशंकर वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed