फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Abid challenge Dharmendra, wife Ldhaa election

आबिद की धर्मेंद्र को चुनौती, पत्नी को लड़ाए चुनाव

Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
 गाय, गंगा और सड़क काटने के मुद्दे पर सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शहर विधायक आबिद रजा अब खुलकर सामने आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सांसद को चुनौती तक दे डाली। बोले, बदायूं में सांसद अपना जनाधार खो चुके हैं। उन्हें वर्ष 2019 का इंतजार नहीं करना चाहिए। अगर सांसद धर्मेंद्र यादव शहर सीट से अपनी पत्नी को लड़ाते हैं, तो वह भी अपनी पत्नी फात्मा रजा को उनके मुकाबिल उतारेंगे। उसी समय जनाधार का आकलन भी हो जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ से जारी वक्तव्य में विधायक ने कहा कि बदायूं की शहर सीट से सपा का टिकट सपा तय नहीं करेगी, बल्कि इसे यहां के भाजपाई तय करेंगे कि कौन मुसलमान उनके मुफीद हो सकता है। यह करके सांसद पिछले लोकसभा चुनाव का कर्ज उतारने का काम करेंगे। रही बात सांसद की पत्नी के चुनाव लड़ने की तो गाय, गंगा और सड़क के मुद्दे पर अपना मुंह न खोलकर सांसद अपना जनाधार खो चुके हैं। अभी इन मुद्दों पर जंग चल रही है। अगर उनकी बात गलत है, तो सांसद को शहर सीट से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाकर अपने जनाधार को टटोल लेना चाहिए। इस स्थिति कें वह भी फात्मा रजा को चुनाव में उतारने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed