{"_id":"6ad3dd07d8b1f687a7089288","slug":"abhi-from-gudhani-and-girija-from-ghanghausi-emerged-victorious-in-the-50-meter-race-badaun-news-c-123-1-sbly1006-175661-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 50 मीटर दौड़ में गुधनी के अभि, घंघौसी की गिरिजा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 50 मीटर दौड़ में गुधनी के अभि, घंघौसी की गिरिजा ने मारी बाजी
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद
बिल्सी। अंबियापुर की न्याय पंचायत सिमर्रा भोजपुर में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में गुधनी के अभि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में घंघोसी की गिरिजा विजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ में गुधनी के लोकेश और दीपशिखा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी के बालक और बालिका दोनों वर्गों में घंघोसी के विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
लंबी कूद में गुधनी के अखिलेश और शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में गुधनी की टीम प्रथम और घंघोसी की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में सिमर्रा भोजपुर, कटिन्ना और सूरजपुर के विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिताओं का शुभारंभ नोडल शिक्षक बृजभान सिंह ने किया। इस मौके पर कुंवरपाल सिंह, दिलीप शर्मा, रेखा मिश्रा, सरिता देवी, प्रीति, सत्येंद्र पाल, सत्य प्रकाश, बशीर अहमद और महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष अनु राय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।