फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aashna & comal first in dance comptition

नृत्य में आशना और कोमल अव्वल

Tue, 06 Jan 2015 12:51 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 06 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
aashna & comal first in dance comptition
चित्रांश युवा क्लब के तत्वाधान में रविवार शाम आयोजित टैलेंट हंट कंपटीशन में प्रतिभागी बच्चों ने गायन और नृत्य के जरिए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मनमोहक नृत्य देख दर्शक भी झूम उठे। जूनियर वर्ग के नृत्य में आशना और सीनियर वर्ग में कोमल सक्सेना ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज परिसर में देर शाम शुरू नृत्य और गायन कंपटीशन के शुरू में पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता और प्रेमस्वरूप पाठक ने मां सरस्वती के चित्र के मसक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रतिभागी छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। नृत्य जूनियर वर्ग में आशना प्रथम, मुस्कान द्वितीय और जिल्लेमंशा ने तृतीय स्थान पाया। सीनियर वग्र में कोमल सक्सेना प्रथम, शैली यादव द्वितीय और निशा यादव तृतीय रही। गायन जूनियर वर्ग में नंदिनी यादव प्रथम, जिल्ले अना अमीर द्वितीय और दीपमाला तृतीय, सीनियर वर्ग में शीबा गोयल प्रथम, नफीस द्वितीय और निहारिका सक्सेना को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

कंपटीशन के दौरान ही संजय यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना ने भी गीत सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। विजेताओं को अतिथियों के अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्णपाल यादव उर्फ गुरु, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, अवनीश भटनागर, संजीव रूप, सुबोध गोयल, सुशील सक्सेना ओर पंकज सक्सेना ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन सक्सेना, घनेंद्र घन, रवींद्र मोहन सक्सेना, अशोक सक्सेना, हरीश गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, संदीप सक्सेना, गौरव, दुर्गेश सक्सेना, विजय सक्सेना, अभिनव सक्सेना, जयदीप, अजीत सक्सेना, रोहित सक्सेना, उदित वार्ष्णेय, विनोद अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, रामऔतार गुप्ता और संतोष गुप्ता आदि मौजूद थे। संचालन दिल्ली की एंकर कंचन अडनानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed