{"_id":"69b5ac086495ff225b092584","slug":"aap-functionaries-staged-a-protest-rally-carrying-gas-cylinders-badaun-news-c-123-1-sbly1001-159296-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आप पदाधिकारियों ने सिलिंडर लेकर निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आप पदाधिकारियों ने सिलिंडर लेकर निकाली आक्रोश रैली
विज्ञापन
सिलिंडर लेकर डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने के लिए आम आदमी पार्टीके पदाधिकारी पहुंचे। स्रोत पार्
बदायूं। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि और किल्लत के चलते आप पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। मालवीय आवास से डीएम कार्यालय तक सिलिंडर लेकर आक्रोश रैली निकली। विरोध दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में 60 व कामर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में 120 रुपये की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि गैस और ऊर्जा क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में कई जगहों पर कई गुना वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे आम लोगों के साथ-साथ छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों पर भी गंभीर आर्थिक दबाव पड़ रहा है और बेरोजगारी की स्थिति तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव कृष्ण देवी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं और उद्योग बंद होने की स्थिति पैदा हो रही है। यदि केंद्र सरकार ने समय रहते महंगाई और ऊर्जा संकट पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो देश की आर्थिक स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश राठौर, जितेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, आरिफ, उमर अली, निजाकात, ओमपाल सिंह, रामप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।