Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A youth was shot dead in Budaun

Budaun: ट्यूबवेल पर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 08 Jun 2025 01:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Jun 2025 01:01 PM IST
विज्ञापन
A youth was shot dead in Budaun
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के उसहेत थाना क्षेत्र के गांव कुंवरगांव के रहने वाले अमित 25 वर्ष की गांव के ही तीन लोगों ने शनिवार रात करीब 9 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह शराब का नशा होना बताया गया है। चारों लोग ट्यूबवेल पर शनिवार दोपहर से ही शराब पी रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मृतक के बाबा सतीश चंद्र ने पुलिस को तहसील देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि गांव का ही पप्पू, जाफर और ताराचंद मेरे नाती अमित के साथ शनिवार दोपहर 12 बजे से ही ट्यूबवेल पर शराब पी रहे थे। अमित शाम को घर आया और खाना बांधकर फिर से ट्यूबवेल पर चला गया। रात करीब 9 बजे ताराचंद घर आया और उसने कहा कि अमित की तबीयत बहुत खराब है। चलकर देख लो। जब परिवार सहित वह मौके पर पहुंचे तो अमित के सिर में गोली लगी हुई थी और वह चारपाई पर मृत पड़ा था। उसके पास में एक 315 बोर का तमंचा रखा हुआ था। यह देखने के बाद वह परिवार सहित थाने पहुंचा और घटना कि जानकारी दी। 
विज्ञापन


जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तमंचा वहां से गायब था। पुलिस ने नाती अमित की जेब से दो कारतूस बरामद किये। जबकि तमंचा गायब हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रात में ही हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने पप्पू, ताराचंद और जाफर के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed