फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   A youth guarding corn was attacked with sticks

Budaun News: मक्का रखवाली कर रहे युवक पर लाठी डंडों से हमला

Fri, 04 Jul 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A youth guarding corn was attacked with sticks
बिनावर। थानाक्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की मां की शिकायती पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो बृहस्पतिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव कुतुबपुर थरा निवासी कल्लू उर्फ सहबिज (18) पुत्र बैसन अली दो दिन पूर्व अपने खेत में मक्का की फसल की रखवाली कर रहा था। रंजिश के चलते उस पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए लहूलुहान हालत में कल्लू वहां से भागा। हमलावर भी उसके पीछे आए। बिलहत रोड पर आकर वह खून से लथपथ हालत में गिर गया।
विज्ञापन

इस बीच तमाम लोग वहां आ गए। भीड़ इकट्ठा होती देख हमलावर भी लौट गए। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने घायल युवक के परिवार वालों और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक की मां निकस्सो ने बिनावर पुलिस को गांव के ही छह लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने भी उसे कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed